word

Section 2: बुनियादी शब्द और वाक्य के हिस्से (Building Blocks)

Section 2: बुनियादी शब्द और वाक्य के हिस्से (Building Blocks)

🎯 इस सेक्शन का लक्ष्य: यह समझना कि शब्द मिलकर वाक्य कैसे बनाते हैं और वाक्य में कौन-सा शब्द क्या काम करता है।
पिछले सेक्शन में हमने अंग्रेज़ी के अक्षरों और शब्दों के स्पेलिंग की अच्छे से प्रैक्टिस कर ली है। अब हम एक कदम आगे बढ़ेंगे। जैसे ईंटों को जोड़कर दीवार बनती है, और दीवारों को जोड़कर घर बनता है, ठीक वैसे ही अक्षरों को जोड़कर शब्द बनते हैं और शब्दों को जोड़कर वाक्य! आइए इसे समझते हैं।

1. भाषा की मूल इकाइयाँ (Word, Phrase, Clause, Sentence)

A. Word (शब्द)

अक्षरों (Letters) का ऐसा समूह जिसका कोई सही अर्थ निकले।

  • उदाहरण: D + O + G = Dog (कुत्ता) ✅ (यह शब्द है)
  • उदाहरण: O + G + D = Ogd ❌ (इसका कोई अर्थ नहीं, यह शब्द नहीं है)

B. Phrase (वाक्यांश - वाक्य का एक छोटा टुकड़ा)

दो या दो से ज़्यादा शब्दों का समूह जिसका थोड़ा अर्थ तो निकलता है, लेकिन पूरा नहीं। इसमें क्रिया (Verb) नहीं होती।

  • उदाहरण: In the room (कमरे में), A black dog (एक काला कुत्ता), On the table (टेबल पर)।

C. Clause (उपवाक्य)

यह Phrase से बड़ा होता है। इसमें एक कर्ता (Subject) और एक क्रिया (Verb) ज़रूर होती है।

  • उदाहरण: ...because he was sick (...क्योंकि वह बीमार था)।

D. Sentence (वाक्य)

शब्दों का ऐसा समूह जिसका पूरा और सही अर्थ निकले।

  • उदाहरण: The black dog is in the room. (काला कुत्ता कमरे में है।)

2. Subject और Predicate (कर्ता और बाकी की बात)

दुनिया के हर वाक्य को दो हिस्सों में बाँटा जा सकता है:

  1. Subject (कर्ता): वाक्य जिसके बारे में है (हीरो)। यह "कौन" या "क्या" का जवाब देता है।
  2. Predicate (विधेय): Subject के बारे में जो कुछ भी कहा जा रहा है, वह Predicate है।

💡 उदाहरण (Examples):

1. [Ram] [plays cricket.]
(Ram = Subject | plays cricket = Predicate)
2. [The sun] [rises in the east.]
(The sun = Subject | rises in the east = Predicate)
3. [My little brother] [is crying.]
(My little brother = Subject | is crying = Predicate)
4. [Dogs] [bark at night.]
(Dogs = Subject | bark at night = Predicate)
5. [Delhi] [is a big city.]
(Delhi = Subject | is a big city = Predicate)

3. Parts of Speech (शब्द भेद) - एक नज़र (Overview)

जैसे एक क्रिकेट टीम में हर खिलाड़ी का अलग काम होता है (कोई बॉलर, कोई बैट्समैन), वैसे ही एक वाक्य में हर शब्द का अपना एक काम होता है। अंग्रेज़ी में मुख्य रूप से 8 तरह के शब्द (Parts of Speech) होते हैं।

(यहाँ हम सिर्फ पहचानना सीखेंगे, इनके गहरे नियम आगे के चैप्टर्स में आएंगे)

  1. Noun (संज्ञा - नाम): दुनिया में जिसका भी नाम है।
    • Ex: Ram is a good boy.
    • Ex: Delhi is a big city.
  2. Pronoun (सर्वनाम - नाम की जगह): जो Noun की जगह आकर बार-बार नाम लेने से बचाए।
    • Ex: He is my friend. (यहाँ He प्रोनाउन है)
    • Ex: They are playing.
  3. Adjective (विशेषण - खूबी/खराबी): जो Noun या Pronoun के बारे में कुछ एक्स्ट्रा बताए (कैसा है)।
    • Ex: He is a tall boy.
    • Ex: I have a red pen.
  4. Verb (क्रिया - काम/स्थिति): जो काम का होना या स्थिति बताए।
    • Ex: I eat an apple. (काम)
    • Ex: She is happy. (स्थिति)
  5. Adverb (क्रिया विशेषण - कैसे/कब/कहाँ): जो बताए कि काम कैसे, कब या कहाँ हुआ।
    • Ex: He runs fast. (कैसे दौड़ता है? तेज़)
    • Ex: She came yesterday. (कब आई? कल)
  6. Preposition (संबंधबोधक - जगह/समय): जो बताए कि चीज़ कहाँ है।
    • Ex: The book is on the table.
    • Ex: She is in the room.
  7. Conjunction (समुच्चयबोधक - जोड़ने वाला): जो दो शब्दों या वाक्यों को जोड़े (फेविकोल)।
    • Ex: Ram and Shyam are friends.
    • Ex: I was late because it was raining.
  8. Interjection (विस्मयादिबोधक - भावनाएँ): जो अचानक उठी खुशी, दुख या हैरानी को बताए।
    • Ex: Wow! What a beautiful car.
    • Ex: Alas! He is dead.

4. शब्दों के रिश्ते (Words & Their Relationships)

अंग्रेज़ी में कुछ शब्द ऐसे होते हैं जो देखने या सुनने में एक जैसे लगते हैं, लेकिन उनके अर्थ बिल्कुल अलग होते हैं। इन्हें समझना बहुत ज़रूरी है ताकि आप कंफ्यूज़ न हों:

A. Homophones (समान ध्वनि वाले शब्द)

Homo = Same (समान), Phone = Sound (ध्वनि)

ये वो शब्द हैं जिनकी आवाज़ (Sound) बिल्कुल एक जैसी होती है, लेकिन इनकी Spelling और Meaning (अर्थ) अलग होते हैं।

  • Son (बेटा) 🆚 Sun (सूरज)
  • Right (सही) 🆚 Write (लिखना)
  • See (देखना) 🆚 Sea (समुद्र)

B. Homographs (समान लिखावट वाले शब्द)

Homo = Same (समान), Graph = Writing (लिखावट)

ये वो शब्द हैं जिनकी Spelling बिल्कुल एक जैसी होती है, लेकिन इनका अर्थ अलग होता है। (कभी-कभी इनका उच्चारण भी थोड़ा अलग हो सकता है)।

  • Bat (बल्ला - जिससे क्रिकेट खेलते हैं) 🆚 Bat (चमगादड़ - एक जानवर)
  • Tear (आँसू - 'टिअर') 🆚 Tear (फाड़ना - 'टेअर')
  • Bow (धनुष - 'बो') 🆚 Bow (झुकना - 'बाउ')

C. Homonyms (समान शब्द)

Homonyms उन शब्दों को कहते हैं जो Homophones और Homographs दोनों का गुण रखते हैं। यानी जिनकी Spelling भी एक हो, Sound भी एक हो, लेकिन अर्थ (Meaning) अलग हों!

  • Bark (कुत्ते का भौंकना) 🆚 Bark (पेड़ की छाल)
  • Watch (घड़ी) 🆚 Watch (देखना)
  • Right (सही दिशा/बात) 🆚 Right (दाहिना)

🎒 Vocabulary (शब्द भंडार) - Level 2

इस सेक्शन में हम रोज़मर्रा की ज़िंदगी के नाम (Nouns) सीखेंगे, जिन्हें आप Subject की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। शब्दों को आसानी से याद करने के लिए हमने उन्हें सब-कैरीगरी (Sub-categories) में बाँटा है।

1. Fruits (फल)

Word Pronunciation Hindi Meaning
Common Fruits
Appleऐपलसेब
Bananaबनानाकेला
Mangoमैंगोआम
Orangeऑरेंजसंतरा
Grapesग्रेप्सअंगूर
Papayaपपायापपीता
Guavaग्वावाअमरूद
Pomegranateपोमेग्रेनेटअनार
Pineappleपाइनएप्पलअनानास
Watermelonवॉटरमेलनतरबूज़
Musk melonमस्क मेलनखरबूज़ा
Sweet limeस्वीट लाइममौसमी
Berries & Exotic Fruits
Strawberryस्ट्रॉबेरीस्ट्रॉबेरी
Blueberryब्लूबेरीनीलबदरी
Blackberryब्लैकबेरीजामुन / ब्लैकबेरी
Mulberryमलबेरीशहतूत
Gooseberryगूज़बेरीआँवला
Raspberryरास्पबेरीरास्पबेरी
Cherryचेरीचेरी
Plumप्लमबेर / आलूबुखारा
Peachपीचआड़ू
Pearपेअरनाशपाती
Apricotऐप्रिकॉटखुबानी
Kiwiकीवीकीवी
Dragon fruitड्रैगन फ्रूटड्रैगन फल
Lycheeलीचीलीची
Jackfruitजैकफ्रूटकटहल
Custard Appleकस्टर्ड ऐपलशरीफ़ा / सीताफल
Coconutकोकोनटनारियल
Dateडेटखजूर
Figफिगअंजीर
Raisinरेज़िनकिशमिश
Tamarindटैमरिंडइमली

2. Vegetables (सब्ज़ियाँ)

Word Pronunciation Hindi Meaning
Root Vegetables (जड़ वाली)
Potatoपोटैटोआलू
Onionअनियनप्याज़
Carrotकैरटगाजर
Radishरैडिशमूली
Turnipटर्निपशलजम
Beetrootबीटरूटचुकंदर
Sweet Potatoस्वीट पोटैटोशकरकंद
Garlicगार्लिकलहसुन
Gingerजिंजरअदरक
Leafy & Green (पत्तेदार और हरी)
Spinachस्पिनचपालक
Cabbageकैबेजपत्तागोभी
Fenugreekफेन्युग्रीकमेथी
Mintमिंटपुदीना
Corianderकोरिएंडरधनिया
Broccoliब्रोकलीहरी फूलगोभी
Other Common Veggies
Tomatoटोमैटोटमाटर
Cauliflowerकॉलीफ्लावरफूलगोभी
Brinjal / Eggplantब्रिंजल / एगप्लांटबैंगन
Ladyfinger / Okraलेडीफिंगर / ओकराभिंडी
Pumpkinपम्पकिनकद्दू / सीताफल
Bottle Gourdबॉटल गॉर्डलौकी / घीया
Bitter Gourdबिटर गॉर्डकरेला
Ridge Gourdरिज गॉर्डतोरई
Capsicum / Bell Pepperकैप्सिकमशिमला मिर्च
Cucumberकुकुम्बरखीरा
Peasपीज़मटर
Lemon / Limeलेमननींबू
Green Chilliग्रीन चिलीहरी मिर्च
Mushroomमशरुमकुकुरमुत्ता
Corn / Maizeकॉर्नमक्का / भुट्टा

3. Parts of Body (शरीर के अंग)

Word Pronunciation Hindi Meaning
Face & Head (चेहरा और सिर)
Headहेडसिर
Hairहेयरबाल
Foreheadफोरहेडमाथा
Eyeआईआँख
Eyebrowआईब्रोभौंह
Eyelidआईलिडपलक
Earइयरकान
Noseनोज़नाक
Cheekचीकगाल
Mouthमाउथमुँह
Lipलिपहोंठ
Tooth / Teethटूथ / टीथदाँत (एक / अनेक)
Tongueटंगजीभ
Jawजॉजबड़ा
Chinचिनठुड्डी / ठोड़ी
Beardबियर्डदाढ़ी
Mustacheमुस्टैशमूँछ
Outer Body (बाहरी अंग)
Neckनेकगर्दन
Shoulderशोल्डरकंधा
Chestचेस्टछाती (पुरुष)
Breastब्रेस्टछाती (स्त्री)
Stomach / Bellyस्टमकपेट
Navelनेवलनाभि
Backबैकपीठ
Waistवेस्टकमर
Armआर्मबाँह / भुजा
Elbowएल्बोकोहनी
Wristरिस्टकलाई
Handहैंडहाथ
Palmपामहथेली
Thumbथंबअंगूठा (हाथ का)
Fingerफिंगरउँगली
Nailनेलनाखून
Legलेगपैर / टाँग
Thighथाईजांघ
Kneeनीघुटना
Calfकाफ़पिंडली
Ankleएंकलटखना
Footफुटपाँव
Heelहीलएड़ी
Toeटोपैर का अंगूठा/उँगली
Internal & Reproductive Organs (आंतरिक अंग)
Brainब्रेनदिमाग / मस्तिष्क
Heartहार्टदिल / हृदय
Lungsलंग्सफेफड़े
Liverलिवरजिगर / यकृत
Kidneyकिडनीगुर्दा
Intestineइंटेस्टाइनआंत
Bloodब्लडखून / रक्त
Veinवेननस
Boneबोनहड्डी
Muscleमसलमांसपेशी
Uterus / Wombयूटेरस / वूंबगर्भाशय / बच्चादानी
Vaginaवजाइनायोनि
Penisपेनिसलिंग
Testiclesटेस्टिकल्सवृषण

4. Family & Relations (परिवार और रिश्ते)

Word Pronunciation Hindi Meaning
Basic Relations
Fatherफादरपिता
Motherमदरमाता
Parentsपेरेंट्समाता-पिता
Brotherब्रदरभाई
Sisterसिस्टरबहन
Sonसनबेटा
Daughterडॉटरबेटी
Grandfatherग्रैंडफादरदादा / नाना
Grandmotherग्रैंडमदरदादी / नानी
Grandsonग्रैंडसनपोता / नाती
Granddaughterग्रैंडडॉटरपोती / नातिन
Extended Family (चाचा-मामा)
Uncleअंकलचाचा, ताऊ, मामा, फूफा
Auntआंट / आंटीचाची, ताई, मामी, बुआ
Cousinकज़नचचेरा/ममेरा भाई/बहन
Nephewनेफ्यूभतीजा / भांजा
Nieceनीसभतीजी / भांजी
In-Laws (ससुराल पक्ष)
Father-in-lawफादर-इन-लॉससुर
Mother-in-lawमदर-इन-लॉसास
Son-in-lawसन-इन-लॉदामाद
Daughter-in-lawडॉटर-इन-लॉबहू
Brother-in-lawब्रदर-इन-लॉसाला / देवर / जेठ / जीजा
Sister-in-lawसिस्टर-इन-लॉसाली / देवरानी / जेठानी / ननद
Other Relations
Stepfatherस्टेपफादरसौतेला पिता
Stepmotherस्टेपमदरसौतेली माँ
Orphanऑर्फनअनाथ
Guestगेस्टमेहमान / अतिथि
Hostहोस्टमेज़बान

5. School, College & Education (शिक्षा)

Word Pronunciation Hindi Meaning
Educationएजुकेशनशिक्षा
Principalप्रिंसिपलप्रधानाचार्य
Teacherटीचरशिक्षक
Student / Pupilस्टूडेंट / प्यूपिलविद्यार्थी / छात्र
Classmateक्लासमेटसहपाठी
Peonपिओनचपरासी
Clerkक्लर्कलिपिक
Libraryलाइब्रेरीपुस्तकालय
Laboratoryलेबोरेटरीप्रयोगशाला
Playgroundप्लेग्राउंडखेल का मैदान
Syllabusसिलेबसपाठ्यक्रम
Exam / Examinationएग्जामपरीक्षा
Resultरिज़ल्टपरिणाम
Degreeडिग्रीउपाधि
Scholarshipस्कॉलरशिपछात्रवृत्ति
Blackboardब्लैकबोर्डश्यामपट्ट
Chalk & Dusterचाक एंड डस्टरचाक और डस्टर
Desk & Benchडेस्क एंड बेंचडेस्क और बेंच
Stationeryस्टेशनरीपेन, कॉपी, रबर आदि
Dictionaryडिक्शनरीशब्दकोश
English Vidya - Grammar Course Material